Ranchi News: चैंबर चुनाव में तेज हुई सरगर्मी, तीन टीमों ने बताईं प्राथमिकताएं
रांची, अगस्त 29 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव को लेकर शनिवार को तीनों टीमों ने अपनी प्राथमिकताएं बताईं। टीम मुकेश अग्रवाल ने जहां चुनावी पोस्टर लॉन्च कर अपनी प्राथमिकताएं सामने रखीं, वहीं टीम तुलसी पटेल ने 32 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। टीम पी-21 ने भी व्यापारियों के हित में 100 दिन का रोडमैप तैयार करने का निर्णय लिया। टीम मुकेश अग्रवाल ने सुरक्षित और भयमुक्त कारोबारी माहौल, औद्योगिक क्षेत्रों के विकास, व्यापार विस्तार और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को प्राथमिकता देने की बात कही। टीम ने छोटे एवं मध्यम व्यापारियों के डिजिटल सशक्तीकरण, विभागीय समस्याओं के समाधान तथा युवा और महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन देने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: चैंबर चुनाव को लेकर रणनीति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.