Ranchi News: चैंबर चुनाव के लिए कल से शुरू होगा नामांकन
रांची, अगस्त 29 -- Ranchi News: रांची, वसं। झारखंड चैंबर के 2026-27 के चुनाव के लिए नामांकन 31 अगस्त से शुरू होगा। कार्यकारिणी समिति व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए इच्छुक सदस्य 31 अगस्त से 1 सितंबर शाम 4 बजे तक नामांकन कर सकेंगे। एक सितंबर को शाम 4 बजे से आवेदनों की स्क्रूटनी कर वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। तीन सितंबर दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। चुनाव 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन हरमू रोड में होगा। चुनाव पदाधिकारी अंचल किंगर ने बताया कि प्रत्याशियों के लिए वैध डीआईएन (डायरेक्टर आइडेंटिफिकेशन नंबर) देना जरूरी है। कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय के निर्धारित डीआईआर-2 और डीआईआर-8 फॉर्म भी नामांकन के साथ जमा करने होंगे। चैंबर का सदस्य बने एक वर्ष पूरा कर चुके सदस्य ही चुनाव लड़ सकेंगे। प्रस्तावक व समर्थक के रूप में केवल डायर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.