रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड चैंबर ने वर्तमान सत्र के लिए 75 उप समितियों का गठन किया है। कार्यकारिणी समिति ने सर्वसम्मति से विभिन्न उप समितियों के चेयरमैन मनोनीत किए। चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि उप समितियों का गठन संगठन की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सभी समितियां अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए व्यापार एवं उद्योग जगत के हित में काम करेंगी। उपाध्यक्ष विकास विजयवर्गीय ने कहा कि ये समितियां चैंबर की गतिविधियों को गति देने और व्यावसायियों की समस्याओं के समाधान में अहम भूमिका निभाएंगी। महासचिव रोहित अग्रवाल ने सभी चेयरमैन को बधाई देते हुए वर्षभर कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...