Ranchi News: चैंबर एजीएम में हंगामा, गेट के सामने पदाधिकारियों का धरना
रांची, सितम्बर 13 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड चैंबर की 62वीं वार्षिक आमसभा में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। चैंबर भवन में अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में जिला चैंबर के अध्यक्ष समेत सदस्यों को बात रखने का मौका नहीं मिलने से नाराज गोड्डा चैंबर के अध्यक्ष प्रीतम गाडिया ने विरोध जताया। उन्होंने चैंबर भवन के बाहर ही धरना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में उनके समर्थन में संतान परगना के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, पाकुड़ चैंबर अध्यक्ष निर्मल जैन, ईस्टर्न झारखंड चैंबर अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, महगामा चैंबर अध्यक्ष मदन भगत सहित विभिन्न जिलों के चैंबर पदाधिकारी व सदस्य भी धरने पर बैठ गए। चैंबर के सदस्यों का कहना था कि उनकी नाराजगी किसी व्यक्ति विशेष से नहीं, बल्कि फेडरेशन की कार्यशैली से है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.