रांची, अगस्त 20 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। प्रखंड के बिसाहाखटंगा मैदान में गुरुवार को सेंट्रल मुहर्रम कमिटी बिसाहाखटंगा नवाटांड़ की ओर से चेहल्लुम मेले का आयोजन हुआ। दर्जीजाड़ी, कानीजाड़ी, परयागो, मुरकुनी, कुम्बाटोली समेत आसपास के गांवों से अखाड़े जुलूस के साथ मेले में पहुंचे। अखाड़ेधारियों ने लाठी, भाला, तलवार और अन्य पारंपरिक हथियारों से खेल-कौशल का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़ेधारियों को कमिटी की ओर से सम्मानित किया गया। कमिटी के संयोजक हातिम अंसारी और विधायक प्रतिनिधि रशीद अंसारी ने तलवार भांजकर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष सह मांडर विधानसभा प्रभारी शनि उरांव ने कहा कि ऐसे आयोजन पारंपरिक संस्कृति को आगे बढ़ाने के साथ भाईचारा और सद्भाव मजबूत करते हैं। मौके पर म...