Ranchi News: चेरो राजवंश को फिल्म में उतारने वाले अनुज सम्मानित
रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड की कला, संस्कृति और इतिहास को वृत्तचित्रों के माध्यम से देश-विदेश तक पहुंचाने वाले फिल्मकार अनुज कुमार और उनकी टीम को पलामू में चेरो समाज ने सम्मानित किया। उन्हें पिछले चार वर्षों से वृत्तचित्र निर्माण और चेरो राजवंश के इतिहास को जनसामान्य तक पहुंचाने के प्रयासों के लिए सम्मान दिया गया। उनकी फिल्म का नाम 'चेरो ट्राइब्स रिविजिट' है। समारोह में पूर्व विधायक समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। पारंपरिक तरीके से स्वागत कर अनुज कुमार और उनकी टीम को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर अनुज कुमार ने चेरो समाज के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि झारखंड की माटी और संस्कृति का है। उन्होंने चेरो समाज के गौरवशाली इतिहास पर आगे भी फिल्म और शोध के माध्यम से अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.