रांची, सितम्बर 20 -- Ranchi News: रांची। बिरसा चौक की रहने वाली कोमल शर्मा ने विश्वाजीत विक्रात और राहुल समेत अन्य के विरुद्ध डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। कोमल ने आवेदन में कहा कि आरोपी चेन छिनतई का केस उठाने का दबाव बना रहे हैं। 16 सितंबर को पूजा पंडाल के पास युवती को घेर लिया और शिकायत वापस लेने की धमकी दी। पीड़िता के माता-पिता उसे बचाने के लिए गए तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इधर, पुलिस का कहना है कि आरोपी और पीड़ित के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...