Ranchi News: चेक तीन बार बाउंस, थाने पहुंचा मामला
रांची, अक्टूबर 6 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। काठीटांड़ बस्ती निवासी मो. सिन्दवाद ने बिजुलिया निवासी मुस्ताक आलम पर 1 लाख 5 हजार रुपये लेने के बाद चेक देने और उसके तीन बार बाउंस होने का आरोप लगाया है। इस संबंध में सिन्दवाद ने रातू थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, मुस्ताक आलम ने जरूरी काम के लिए सिन्दवाद से 1 लाख 5 हजार रुपये नकद लिए थे। इसके बदले एसबीआई रातू शाखा का चेक दिया था। सिन्दवाद ने चेक बैंक में जमा किया, लेकिन खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण वह तीन बार बाउंस हो गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.