Ranchi News: चेकडैम में डूबने से मां और छह वर्षीय बेटे की मौत
रांची, नवम्बर 6 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू प्रखंड के सोयको थाना क्षेत्र अंतर्गत बुड़जू गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में मां और उसके छह वर्षीय बेटे की चेकडैम में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय सुबीता कुमारी और उसके बेटे सुगना मुंडू के रूप में हुई है। वहीं, उनके साथ गया दो वर्षीय छोटा बेटा सोमा मुंडू सुरक्षित बच गया। सुबीता गांव के जीतराय मुंडा की पत्नी थी। जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे सुबीता अपने दोनों बेटों को लेकर गांव के चेकडैम में नहाने गई थी। इसी दौरान वह और उसका बड़ा बेटा सुगना गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। चेकडैम के किनारे मौजूद दो वर्षीय सोमा मां और भाई को पानी में डूबता देख कुछ देर बाद रोने लगा। उसकी रोने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.