रांची, सितम्बर 13 -- Ranchi News: रांची। मारवाड़ी भवन स्थित चेंबर चुनाव केंद्र पर रविवार को मतदान के लिए मतदाताओं की भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर रामलला पूजा समिति की ओर से केंद्र पर पहुंचे मतदाताओं के लिए सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान समिति की ओर से मतदाताओं के बीच लस्सी, शीतल जल और बूंदिया का वितरण किया गया। सेवा शिविर में समिति के प्रकाश धेलिया, प्रेमचंद श्रीवास्तव, सोनू भारद्वाज सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: मारवाड़ी भवन में रामलला पूजा समिति की ओर से सेवा शिविर का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...