Ranchi News: चूरनी फॉल में युवती की संदिग्ध मौत, प्रेमी से पूछताछ
रांची, सितम्बर 30 -- Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र के चूरनी फॉल में मंगलवार को एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान अनगड़ा थाना क्षेत्र के तुरूप गांव निवासी प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। प्रियंका खेलगांव स्थित ओरिएंट क्राफ्ट में काम करती थी। मंगलवार को वह रामगढ़ निवासी अपने प्रेमी रफीक अंसारी के साथ चूरनी फॉल घूमने गई थी। रफीक पेंट और चूना-पुट्टी का काम करता है। रफीक ने पुलिस को बताया कि दोनों फॉल के समीप समय बिता रहे थे।
घटनास्थल पर स्थिति शाम में फॉल के पास हाथ धोने के दौरान प्रियंका गिरकर बेहोश हो गई। उसने घटना की जानकारी प्रियंका के परिजनों को दी। इसके बाद परिजन और रफीक उसे अनगड़ा सीएचसी ले गए, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया। हालांकि, उसे रिम्स ले जाने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.