रांची, सितम्बर 5 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स (सत्र 2026-27) का चुनाव 13 सितंबर को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में होगा। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को चैंबर भवन में चुनाव समिति ने विस्तृत जानकारी दी। चुनाव समिति के को-चेयरमैन पवन शर्मा ने बताया कि चुनाव में फेडरेशन के 21 कार्यकारिणी सदस्यों और 6 प्रमंडलों के क्षेत्रीय उपाध्यक्षों के चयन के लिए कुल 4,214 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वर्तमान में फेडरेशन से 81 संबद्ध संस्थाएं जुड़ी हुई हैं。

मतदाताओं का विवरण प्रमंडलवार मतदाताओं का ब्योरा देते हुए बताया कि कोल्हान में 115, कोयलांचल में 149, नॉर्थ छोटानागपुर में 97, पलामू में 100, संताल परगना में 68 और साउथ छोटानागपुर में 59 मतदाता हैं। मतदान में केवल वह...