रांची, सितम्बर 23 -- Ranchi News: रांची। बिरसा बस स्टैंड स्थित चुनवा टोली अखड़ा में बुधवार को करम पर्व के अवसर पर सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता सह करम मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन करम पूजा समिति चुनवा और टमटम टोली द्वारा किया गया। समारोह में बतौर अतिथि विधायक सीपी सिंह, मेयर रोशनी खलखो और राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी शामिल हुईं। कार्यक्रम में अभिनेता सह डांसर आशीष तिग्गा, कोरियोग्राफर रवि तिग्गा, फिल्म निर्देशक अनमोल खलखो, राहुल नायक, पिंटू हंटर के अलावा नेपाल से आए कलाकारों ने भी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। मौके पर पार्षद पवन तिर्की, आकाश तिर्की और सुनील मिचयारी समेत कई लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: कर्मा पर्व पर विभिन्न अखड़ों में पहुंचे जनसेवी यह भी पढ़ें- Ranchi News: करम केवल पर्व नहीं, बल्कि हमारी पहचान है : विधाय...