Ranchi News: चुटिया रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी में फेंका मिला नवजात
रांची, सितम्बर 11 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। चुटिया थाना क्षेत्र के रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी में गुरुवार को कपड़े में लपेटकर फेंके हुए नवजात के मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। अभी चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि सुबह में टहल रहे एक युवक ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। उसने वहां जाकर देखा तो नवजात कपड़े में लिपटा हुआ था। उसने तुरंत आसपास के लोगों को बुला लिया और सूचना मिलते ही चुटिया थाना पुलिस और आरपीएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। चुटिया थाना प्रभारी पूनम कुजूर ने बताया कि सीडब्ल्यूसी ने थाने को एक नवजात के मिलने की सूचना दी। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: नवजात के शव के पास मंडरा रहे थे कुत्ते उन्होंने बताया कि नवजात को छोड़ने वाले की तलाश चल रही है। इसके लिए पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.