Ranchi News: चुटिया पावर हाउस के पास हुए विवाद को लेकर घेरा थाना, हंगामा
रांची, अक्टूबर 1 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के चुटिया पावर हाउस चौक के पास दो पक्षों में हुए विवाद के बाद गुरुवार को हंगामा जारी रहा। चुटिया नायक टोली के लोग गुरुवार सुबह नौ बजे चुटिया थाना पहुंच गए। बड़ी संख्या में लोग थाना परिसर में बैठ गए और जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि पुलिस एकतरफा कार्रवाई नहीं करे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि उनके पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसलिए, उनकी भी प्राथमिकी दर्ज की जाए। करीब ग्यारह बजे तक प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद थाना प्रभारी पूनम कुजूर प्रदर्शनकारियों को समझाया और दोनों पक्ष की प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद सभी लोग थाना से हटे। बता दें कि बुधवार की रात जेवर बेचने को लेकर पावर हाउस चौक के पास दो पक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.