Ranchi News: चुटिया के विकास को लेकर पार्षद ने वित्त मंत्री से की मुलाकात
रांची, जुलाई 21 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। पार्षद अंजू देवी ने मंगलवार को झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से मुलाकात कर वार्ड की विभिन्न विकास योजनाओं और जनसमस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने पीसीसी सड़क निर्माण, ढके हुए नाले, पुल निर्माण, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास की मांग रखी। साथ ही कभी छोटानागपुर की राजधानी रही ऐतिहासिक चुटिया क्षेत्र के संरक्षण और विकास की आवश्यकता पर भी जोर दिया। वित्त मंत्री ने पार्षद की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए वार्ड संख्या 14 और ऐतिहासिक चुटिया क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Dumka News: संताल परगना की बदहाल व्यवस्था पर सीता सोरेन ने उठाई आवाज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.