Ranchi News: चिरौंदी बाजार में दो होटल संचालकों में मारपीट, केस
रांची, अक्टूबर 15 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। चिरौंदी बाजार में दो होटल संचालकों के बीच मारपीट हुई। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ हथियार से लैस होकर हमला करने, रंगदारी मांगने व हत्या की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। जूली देवी का आरोप है कि भूपेंद्र उरांव ने गांजा पीने के नाम पर पैसों की मांग की और मना करने पर परिजनों पर लाठी-रॉड से हमला कर दिया। वहीं, भूपेंद्र का कहना है कि दूसरे पक्ष ने बिना किसी कारण अचानक हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.