रांची, सितम्बर 3 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। चिराग नर्सरी स्कूल, काशीडीह (मुरी) में बुधवार को बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बच्चों को विभिन्न थीम दी गई थीं, जिसके अनुरूप वे आकर्षक और रंग-बिरंगी वेशभूषा में पहुंचे। बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का ध्यान आकर्षित किया। दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के विजेताओं का चयन कर उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में यक्षित राज एवं चयनिका मांझी प्रथम, राजकुमार एवं विदिशा महतो द्वितीय तथा ईसान साहू एवं एविका बारला तृतीय स्थान पर रहे। केजी-1 वर्ग में आरोही एवं अनुश्री प्रथम, भास्कर, नमन एवं वीर द्वितीय तथा हरली एवं इंसानी तृतीय रहे। यह भी पढ़ें- Adityapur News: जन्माष्ट...