Ranchi News: चिकित्सा संगठनों का ब्लैक बैज कार्यक्रम स्थगित
रांची, अक्टूबर 8 -- Ranchi News: रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) झारखंड स्टेट ब्रांच के नेतृत्व में राज्य के 10 संयुक्त चिकित्सा संगठनों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। संयुक्त चिकित्सा संगठनों ने मुख्यमंत्री के परिवार के प्रति सम्मान और संवेदना प्रकट करते हुए नौ अक्तूबर को प्रस्तावित ब्लैक बैज कार्यक्रम तीन दिनों के लिए स्थगित करने का सामूहिक निर्णय लिया है। हालांकि, ब्लैक बैज कार्यक्रम के अलावा निर्धारित अन्य सभी कार्यक्रम और संयुक्त कार्ययोजना पूर्ववत जारी रहेंगे। आईएमए सहित सभी चिकित्सा संगठनों ने कहा कि राज्य सरकार चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक और संवेदनशील दृष्टिकोण के साथ विचार करेगी, ऐसी उन्हें पूरी उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: हेमंत सोरेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.