रांची, जुलाई 11 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के जानुमपीड़ी पंचायत भवन में मुखिया उमाकांत सिंह मानकी के नेतृत्व में शनिवार को किरिस्ता हॉस्पिटल, इरबा की ओर से चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में करीब 200 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवा का वितरण किया गया। मरीजों को चिकित्सीय परामर्श भी दिया गया। शिविर में ऑर्थोपेडिक चिकित्सक डॉ. आशीष पाल, जनरल मेडिसीन चिकित्सक डॉ. ऋतु राशि और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनी कुमारी ने मरीजों का इलाज किया। इस दौरान मुखिया उमाकांत सिंह मानकी ने कहा कि सुदूर क्षेत्र में इस तरह के शिविर आयोजित होने से ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य जांच और उपचार की सुविधा मिलती है। मौके पर परिचारिका समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...