रांची, अगस्त 28 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। डॉ दुर्गा चरण सिन्हा से 5 करोड़ रुपए रंगदारी मांगने के आरोप में अरगोड़ा थाना पुलिस ने दीपक कुमार दास नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। लोहरदगा के न्यू बस स्टैंड का निवासी दीपक के पास मोबाइल जब्त किया गया है। वर्तमान में वह आईटीआई बस स्टैंड के पास किराए के घर में रहता था। हटिया डीएसपी नीरज कुमार ने गुरुवार को बताया कि डॉ दुर्गा ने रंगदारी मामले में अरगोड़ा थाना में 23 अगस्त को केस दर्ज कराया था। थाना प्रभारी सतीश गोराई ने कॉल डिटेल निकलवाई तो आरोपी की पहचान हो गई। इसके बाद लोकेशन के आधार पर उसे आईटीआई बस स्टैंड के पास से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने डॉ दुर्गा से रंगदारी वसूली करने की योजना बनायी थी。 यह भी पढ़ें- Ranchi News: बड़गाईं अंचल कार्यालय के प्रशासी पदाधिक...