Ranchi News: चार घंटे में लूटकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
रांची, जुलाई 16 -- Ranchi News: बुंडू, संवाददाता। दशमफॉल थाना क्षेत्र में गुरुवार को हथियार के बल पर अपाची बाइक और मोबाइल लूटने के मामले का पुलिस ने महज चार घंटे में खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लूटी गई बाइक, घटना में प्रयुक्त पिस्तौल, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, 500 रुपये नकद और अपराध में प्रयुक्त दो अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। बुंडू के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 15 जुलाई को अराडीह पंचायत के चुरगी गांव के पास चार अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर एक व्यक्ति से अपाची मोटरसाइकिल, नोकिया कीपैड मोबाइल, आधार कार्ड और नकदी लूट ली थी। इस मामले में दशमफॉल थाना कांड संख्या 47/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई।
घटनास्थल की जानकारी घटना की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.