रांची, अक्टूबर 26 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। खिजरी विधायक राजेश कच्छप की अनुशंसा पर कल्याण विभाग मद से अनगड़ा, नारायण सोसो, रूपडू और चमघाटी में सरना स्थल की चहारदीवारी निर्माण तथा ओबर में देवस्थल की घेराबंदी का सोमवार को शिलान्यास किया गया। शिलान्यास विधायक राजेश कच्छप की पत्नी रिया तिर्की ने किया। उन्होंने कहा कि सरना स्थलों की घेराबंदी का उद्देश्य उनकी सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करना तथा आदिवासी समाज की धार्मिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक धरोहर को सुरक्षित रखना है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार मुंडा, प्रमुख दीपा उरांव, प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, विधानसभा सह-प्रभारी राजेंद्र मुंडा, रेजाक अंसारी, योगेंद्र बेदिया, आशीष मुंडा, कुलेश्वर मुंडा, शिवदास गोस्वामी, सरिता देवी, किरण करमाली, अनीता देवी, फाल्गुनी शाही मुंडा, शीला देवी,...