रांची, अगस्त 21 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चान्हो में शुक्रवार को स्वास्थ्यकर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह एवं नए चिकित्सकों के स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व चिकित्सा प्रभारी डॉ. सरिता कच्छप और हेल्थ वर्कर समीर जावेद को भावभीनी विदाई दी गई। वहीं, नवनियुक्त चिकित्सा प्रभारी डॉ. स्वाती रानी और डॉ. कुमार रजनीश का अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. सरिता कच्छप ने कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है। चान्हो में कार्यकाल के दौरान सहकर्मियों और क्षेत्र के लोगों से मिले सहयोग व स्नेह को वह हमेशा याद रखेंगी। उनका स्थानांतरण सिमडेगा किया गया है। वहीं, अस्पताल की लिपिक राजवंशी सिन्हा का भी गुमला जिले के चैनपुर स्थानांतरण हुआ...