Ranchi News: चान्हो में 14 पोल से बिजली तार की चोरी
रांची, नवम्बर 4 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के टांगर-बरहे रोड से चोरों ने 14 पोल का बिजली तार चोरी कर लिया। घटना मंगलवार रात की है। इससे टांगर और बरहे गांव के करीब डेढ़ दर्जन घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। चोरी गए तार की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। मामले को लेकर बिजली विभाग के कर्मियों ने चान्हो थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। करीब एक पखवाड़े पहले भी चोरों ने करकट और बरहे गांव में सिंचाई के लिए लगाए गए 10 पोल का बिजली तार चोरी कर लिया था। लगातार हो रही तार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.