Ranchi News: चान्हो में सड़क हादसे में दो युवक घायल, एक रिम्स रेफर
रांची, जुलाई 24 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। चोरेया-तरंगा मार्ग पर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे भेड़ी दोन के पास स्कूल बस और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान तरंगा निवासी 35 वर्षीय जियाउल हक और 30 वर्षीय इमरोज खान के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों युवक हुंटार बाजार से बाइक से घर लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही स्कूल बस से उनकी टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जियाउल हक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि उनके कूल्हे और जांघ की हड्डी टूट गई है। वहीं, इमरोज खान का उपचार कर घर भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.