Ranchi News: चान्हो में वीर बुधु भगत की क्षतिग्रस्त प्रतिमा को दी विदाई
रांची, सितम्बर 1 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। अमर शहीद वीर बुधु भगत की जन्मस्थली सिलागाई में अब घोड़े पर सवार उनकी नई कांस्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पिछले महीने 13 तारीख को भारी बारिश में पुरानी प्रतिमा धराशायी हो गई थी। मंगलवार को वीर बुधु भगत स्मारक समिति की अगुवाई में पूजा-अर्चना के बाद उसके अवशेषों को सम्मानपूर्वक दफनाया गया। समिति ने उसी स्थान पर जल्द नई प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया है। समिति की बैठक में क्षतिग्रस्त प्रतिमा के अवशेषों को सम्मानपूर्वक दफनाने और उनकी जगह घोड़े पर सवार कांस्य प्रतिमा लगाने पर सहमति बनी थी। सदस्यों ने बताया कि प्रतिमा निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ समाज के सभी वर्गों से सहयोग लिया जाएगा। मंगलवार को हुए कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष शिवपूजन भगत, महासचिव गोपाल भगत, डॉ. परमेश्वर भगत, रामन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.