रांची, अगस्त 31 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। लगातार हो रही बारिश से चान्हो प्रखंड क्षेत्र में सब्जी की खेती को काफी नुकसान पहुंच रहा है। खेतों में पानी जमा होने और अत्यधिक नमी के कारण सब्जियों की फसल प्रभावित हो रही है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रखंड के पतरातू, चोरेया, करकट, सोनचीपी, मुरतो सहित कई गांवों में बड़े पैमाने पर सब्जियों की खेती की जाती है। इन क्षेत्रों में खासकर टमाटर, बैंगन, बींस, अदरक सहित अन्य सब्जियों की फसल को बारिश से काफी नुकसान पहुंचा है। टमाटर और बींस के फूल झड़ने लगे हैं, जबकि अदरक की फसल में अत्यधिक नमी के कारण बीमारी लगने की आशंका बढ़ गई है। किसानों के अनुसार, लगातार बारिश के कारण खेतों में काम करना भी मुश्किल हो गया है। आने वाले दिनों में मटर और बींस की खेती शुरू करने की तैयारी कर रहे...