रांची, नवम्बर 9 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बरहे गांव में सोमवार को एक युवक ने अपने बारी घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गांव के ही 35 वर्षीय कुलदीप उरांव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। बताया जाता है कि कुलदीप उरांव, पिता जतरु उरांव, सोमवार सुबह रोजाना की तरह अपने बारी घर गया था। दोपहर में परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंचे तो उसे कमरे में फंदे से लटका पाया। परिजनों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर गांव के लोग भी मौके पर जुट गए। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों के अनुसार, कुलदीप अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...