Ranchi News: चान्हो में बाउंड्री के अंदर खड़ी बाइक चोरी
रांची, अगस्त 27 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। चान्हो थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में बुधवार देर रात घर की बाउंड्री के अंदर खड़ी बाइक चोरी हो गई। बाइक मालिक अजय बैठा ने मामले को लेकर चान्हो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अजय के अनुसार उन्होंने रोज की तरह अपनी गैलेमर बाइक घर की बाउंड्री के अंदर खड़ी की थी और सोने चले गए। रात करीब 12 बजे परिवार का एक सदस्य लघुशंका के लिए उठा था, तब बाइक बाउंड्री के अंदर मौजूद थी। सुबह उठने पर बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चला तो अजय बैठा ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.