Ranchi News: चान्हो में बाइक के धक्के से तीन वर्षीय बच्चे की मौत
रांची, अक्टूबर 5 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। घर के बाहर सड़क किनारे खेल रहे तीन वर्षीय बच्चे को तेज रफ्तार बाइक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह खेलारी-बिजूपाड़ा मार्ग पर चोड़ा डंगरा पतरा के समीप हुई। मृतक की पहचान संजय उरांव के इकलौते पुत्र ऋतविक उरांव के रूप में हुई है। बताया गया कि ऋतविक घर के सामने सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान खेलारी की ओर से बिजूपाड़ा की तरफ जा रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में बच्चे के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। दो घंटे किया सड़क जाम: घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने बच्चे के शव को सड़क पर रखकर करीब दो घंटे तक मार्ग जाम कर दिया। ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.