रांची, अगस्त 20 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। विद्यालयों में वित्तीय अभिलेखों के व्यवस्थित रखरखाव और योजनाओं के पारदर्शी संचालन को लेकर गुरुवार को प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) चान्हो में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रखंड के 103 विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में मध्यान्ह भोजन योजना और विद्यालय प्रबंधन समिति के खातों के सही तरीके से संधारण की जानकारी दी गई। प्रखंड लेखापाल श्याम सुंदर चौबे ने रोकड़ बही, खाता बही, स्टॉक पंजी, चेक निर्गत पंजी, नकद निर्गत पंजी और बिल-वाउचर को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अद्यतन रखने पर जोर दिया। उन्होंने मध्यान्ह भोजन योजना से जुड़े प्रपत्र सही ढंग से भरने और लेखा-जोखा तैयार करते समय सावधानी बरतने की जानकारी दी। मौके पर बीपीओ सह मध्यान्ह भोजन योजना के नोडल प...