Ranchi News: चान्हो में पेड़ गिरने से तीन घर क्षतिग्रस्त, दो बच्चियां घायल
रांची, सितम्बर 6 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। प्रखंड के रोल गांव में रविवार सुबह अचानक बरगद का पेड़ गिरने से तीन घर क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं घर के बाहर खेल रही दो बच्चियां पेड़ की छोटी डाली सिर पर गिरने से घायल हो गईं। घायल बच्चियों की पहचान 12 वर्षीय बागेश्वरी कुमारी और 5 वर्षीय गुड्डन कुमारी के रूप में हुई है। दोनों घर के बाहर खेल रहीं थीं। इसी दौरान बरगद का पेड़ गिरने लगा और उसकी डाली दोनों बच्चियों के सिर पर जा गिरी। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चियों का प्राथमिक उपचार कराया। पेड़ गिरने से रुपलाल पांडे, दुर्गा पांडे और अक्षय पांडे के घरों को नुकसान पहुंचा है। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से क्षति का आकलन कराकर तत्काल सरकारी मुआवजा देने की मांग की है। घटना की जानकारी मिलने पर जिप सदस्य आशुतोष तिवारी गांव पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.