रांची, अक्टूबर 1 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। बीजूपाड़ा में गुरुवार शाम दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हादसा आइसक्रीम फैक्ट्री के समीप हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान कोको नवाटोली निवासी 32 वर्षीय जतरू उरांव, पिता चरवा उरांव, 30 वर्षीय सुनील उरांव, पिता बलदेव उरांव, पश्चिम बंगाल निवासी 32 वर्षीय अजीम मोमीन और 40 वर्षीय मो. जहूर मोमीन के रूप में हुई है। अजीम मोमीन और मो. जहूर मोमीन फेरी लगाकर सामान बेचने का काम करते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बाइक पर सवार लोग तेज गति से आ रहे थे। आइसक्रीम फैक्ट्री के पास मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रही दूसरी बाइक से जा टकर...