रांची, अक्टूबर 6 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मदरसा चौक के समीप सोमवार रात दुकान के बाहर खड़ी पिकअप वैन चोरी हो गई। मंगलवार सुबह दुकान पहुंचने पर वाहन गायब मिला, जिसके बाद वाहन मालिक ने चान्हो थाना पुलिस को सूचना दी। बलसोकरा निवासी मो. खालिद अंजुम की पिकअप वैन (जेएच01एफआर-9287) मदरसा चौक के समीप उर्दू मध्य विद्यालय के पीछे स्थित उनकी कपड़े की दुकान के सामने खड़ी थी। सोमवार रात दुकान बंद करने के बाद खालिद अंजुम वाहन वहीं खड़ा कर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो पिकअप वैन वहां नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का पता नहीं चलने पर उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चोरों तक पहुंचने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...