रांची, अक्टूबर 14 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल बृजमोहन राम के बुधवार को चंदवा स्थित पैतृक आवास जाने के दौरान चान्हो प्रखंड के बीजूपाड़ा चौक और सोंस में लोगों ने उनका अभिनंदन किया। स्थानीय लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। साथ ही नई संवैधानिक जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। बीजूपाड़ा चौक पर भाजपा नेता जेना उरांव, मनोज साहू, अशोक साहू और उपेंद्र साहू ने राज्यपाल का स्वागत किया। वहीं, सोंस में हाजी मास्टर अब्दुल कय्यूम रहमानी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि कैलाश गुप्ता, हाजी अब्दाल, मोहम्मद अबरार, भाजपा संगठन महामंत्री सतीश शाह, हाजी शमशाद, कमलेश राम और मोहम्मद दानिश समेत गांव के कई गणमान्य लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Kodarma News: बृजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल बनाए जान...