रांची, अगस्त 26 -- Ranchi News: चान्हो/मांडर, प्रतिनिधि। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को चान्हो के चोरेया और मांडर के गोरे गांव में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। चोरेया में जिला परिषद सदस्य आशुतोष तिवारी ने जुलूस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान शांति और भाईचारे का संदेश दिया गया। मौके पर मो. इश्तीयाक, मो. आबिद, असगर अंसारी, प्रवेज अंसारी और वसीम अकरम मौजूद थे। मांडर के गोरे गांव में अंजुमन फैजाने अहले सुन्नत की ओर से निकाला गया जुलूस गोरे से शुरू होकर कनभीठा, नगड़ा, मुड़मा, कंदरी, मांडर और बुढ़ाखुखरा होते हुए वापस गांव पहुंचा। जुलूस में धार्मिक झंडों के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया:धूमधाम से निकाला गया ईद मिलादुन्नबी का जुलूस मौके पर हाजी अयूब ख...