Ranchi News: चटकपुर में दम घुटने से मां-बेटे की मौत, बेटी और ननद की हालत गंभीर
रांची, जुलाई 18 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। रातू के चटकपुर पोखरटोली में शनिवार सुबह दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। कमरे में दम घुटने से 30 वर्षीय पिंकी देवी और उनके दो वर्षीय बेटे श्रवण कुमार की मौत हो गई। वहीं चार वर्षीय बेटी प्राची और 15 वर्षीय ननद चंदा कुमारी की हालत गंभीर है। दोनों का इलाज रिम्स में चल रहा है। जानकारी के अनुसार पिंकी देवी, पति स्व. चंदन साव के साथ पहले रहती थीं। पति की तीन वर्ष पहले मौत हो चुकी है। वह धनु यादव के किराये के मकान में सास मुनी देवी, ससुर पंचम साव, बेटी प्राची, बेटे श्रवण और ननद चंदा के साथ रह रही थीं। शुक्रवार रात करीब 10 बजे पिंकी, उनके दोनों बच्चे और ननद एक ही कमरे में सोए थे, जबकि सास-ससुर दूसरे कमरे में थे। शनिवार सुबह करीब पांच बजे काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर सास ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.