Ranchi News: चंदवे तालाब के जीर्णोद्धार व संरक्षण को लेकर नगर आयुक्त ने किया स्थल निरीक्षण
रांची, अगस्त 21 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। शहर के वार्ड-1 कांके रोड स्थित चंदवे तालाब का 2.28 करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार किया जाएगा। इस कड़ी में शुक्रवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने चंदवे तालाब का स्थल निरीक्षण किया। तालाब की वर्तमान स्थिति, जलाशय क्षेत्र, आसपास के क्षेत्र व प्रस्तावित जीर्णोद्धार कार्यों की तैयारियों का विस्तृत अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने संबंधित अभियंताओं व पदाधिकारियों से प्रस्तावित कार्यों की प्रगति व कार्ययोजना की जानकारी ली। जीर्णोद्धार कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। गौरतलब हो कि राज्य सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में केन्द्र प्रायोजित अटल नवीकरण व शहरी परिवर्तन मिशन (अम्रुत) 2.0 के तहत चंदवे तालाब जीर्णोद्धार के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.