रांची, अगस्त 14 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। रांची नगर निगम के पूर्व मेयर प्रत्याशी सुजीत कुजूर के छत से गिरकर घायल होने की सूचना मिलने पर विधायक सुरेश बैठा शुक्रवार को बरियातू स्थित सीएनएस अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में सुजीत कुजूर से मुलाकात की और चिकित्सकों एवं उनके परिजनों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान विधायक ने चिकित्सकों से सुजीत कुजूर को बेहतर इलाज और समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने सुजीत कुजूर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। विधायक ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि सुजीत कुजूर जल्द स्वस्थ होकर हम सभी के बीच लौटें। विधायक के अस्पताल पहुंचने से परिजनों को भी भरोसा मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...