रांची, अगस्त 25 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने मंगलवार को मानवता की मिसाल पेश की। रांची जाने के क्रम में बारकुली स्कूल के समीप उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल एक महिला को देखा। विधायक ने तुरंत अपना काफिला रोककर घायल महिला की स्थिति की जानकारी ली और बिना देर किए बारकुली स्वास्थ्य उपकेंद्र के चिकित्सक और नर्स को मौके पर बुलाया। स्वास्थ्यकर्मियों ने घटनास्थल पर ही महिला का प्राथमिक उपचार किया। विधायक ने चिकित्सकों से महिला के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर इलाज के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि जनता की परेशानी में साथ खड़ा होना ही जनप्रतिनिधि का सबसे बड़ा दायित्व है। संकट की घड़ी में जरूरतमंद को तत्काल सहायता मिले, यही उनकी प्राथमिकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...