रांची, जुलाई 16 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। मां रेस्टोरेंट के पास गुरुवार तड़के अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही दीपक तिग्गा, रंजीत गोप और अन्य स्थानीय युवाओं ने गाय का प्राथमिक उपचार कराया तथा भोजन-पानी की व्यवस्था की। मालिक का पता नहीं चलने पर सभी ने आपसी सहयोग से पिकअप वैन की व्यवस्था कर गाय को सुकुरहुटू, कांके स्थित रांची गौशाला न्यास पहुंचाया। वहां उसका इलाज और देखभाल की जा रही है। इस कार्य में कई युवाओं ने सक्रिय सहयोग दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...