रांची, नवम्बर 13 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। नहाय-खाय के साथ ही लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं के साथ सामाजिक संगठन और स्थानीय लोग भी इस महापर्व की तैयारियों में जुट गए हैं। घरों से लेकर बाजारों और छठ घाटों तक चहल-पहल बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह व्रती नहाय-खाय की तैयारी करते दिखे, वहीं दोपहर बाद खरना की तैयारी में जुट गए। इस बीच कई सामाजिक संगठनों और लोगों ने अपने स्तर से व्रतियों के बीच फल, सूप और दउरा का वितरण किया। राजधानी के बाजारों में पूजन सामग्री, फल, सूप, दउरा और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। यह भी पढ़ें- Dumka News: नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ शुरू व्रती परिवारों में कद्दू-भात बनाने को लेकर खासा उत्साह दिखा। इसके लिए लोग कद्दू, चावल, चना दाल और अन्य जरूरी सामग्री ख...