रांची, अक्टूबर 25 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। हिंदपीढ़ी निवासी जेबा परवीन के घर में घुसकर नगदी समेत दो लाख के जेवरात लेकर चोर फरार हो गए। 22 अक्तूबर की शाम वारदात तब हुई, जब महिला घर के ऊपरी तल से नीचे उतरी थी। आरोप गुड्डू नामक युवक पर लगा है। पीड़िता ने अज्ञात पर हिंदपीढ़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि देर शाम में वह घर के ऊपरी तल से नीचे आई थी। वापस लौटने पर गुड्डू नामक युवक को सीढ़ी से उतरते देखा। वह घर में कई तो देखा कि मोबाइल नहीं है और आलमारी का ताला टूटा हुआ है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: घर में घुस चोर ने एक लाख के जेवर लेकर फरार उसमें सोने-चांदी के जेवर, 60 हजार नगदी गायब थी। इसके बाद वह थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...