Ranchi News: घर में चोरी कर भाग रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रांची, अक्टूबर 10 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। अरगोड़ा थाना की पुलिस ने चोरी करके भाग रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी वसीम अंसारी हिंदपीढ़ी का रहने वाला है। इस मामले में मनीष कुमार ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। मनीष ने पुलिस को बताया कि उनकी मां घर की रिपेयरिंग का काम करा रही थी। इस वजह से घर बंद था। वह खुद शुक्रवार को देखने के लिए पहुंचे तो देखा कि घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। भीतर जाने पर सामान बिखरा पड़ा था। एक व्यक्ति घर के भीतर था। वहीं दो लोग ऑटो में सामान लोड किया हुआ था। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया। वहीं अन्य दो भाग निकले। पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.