Ranchi News: घर में घुसकर युवक के साथ मारपीट, केस
रांची, अगस्त 26 -- Ranchi News: रांची। धुर्वा सेक्टर टू निवासी अनिकेत कुमार ने आय़ुष राम, कृष्णा, सचिन समेत अन्य के विरुद्ध मारपीट का आरोप लगाया है। इस संबंध में अनिकेत ने तीनों के विरुद्ध जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। अनिकेत का आरोप है कि सभी आरोपी 23 अगस्त को उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने जान से मारने की नियत से उन पर लोहे के पंच से हमला कर दिया। उनकी आंख के पास गहरे जख्म हो गए। इस घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी से फरार हो गए। घटना के बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जिसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.