Ranchi News: घर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी समेत दस लाख के जेवर चुराए
रांची, सितम्बर 6 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के पुंदाग शालीमार बाग में एक महिला के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी समेत दस लाख के जेवरात चुराकर फरार हो गए। वारदात को चोरों ने चार सितंबर को उस समय अंजाम दिया, जब महिला कुछ देर के लिए घर से बाहर निकली थी। पीड़िता मंजू पांडेय ने पुंदाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है। मंजू पांडेय ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम पांच बजे घर लौटी तो देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर अलमीरा में रखे सामान बिखरे पड़े थे। 60 हजार नगदी, सोने के जेवरात, चांदी के बिस्कूट और चांदी के 28 सिक्के गायब थे। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस की टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.