Ranchi News: घटिया निर्माण की शिकायत पर सांसद ने किया निरीक्षण
रांची, जुलाई 9 -- Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। घटिया सड़क और पुलिया निर्माण की शिकायत पर सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ गुरुवार को नामकुम प्रखंड के सिल्वे पंचायत स्थित उलातु गांव पहुंचे और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने सांसद को बताया कि योजनाओं में घटिया काम की शिकायत करने के बाद भी संवेदक, ठेकेदार और कनीय अभियंता लगातार निर्माण कार्य करा रहे हैं। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मांग को अनसुना कर सड़क और पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि काम का एस्टीमेट मांगने के बाद भी ठेकेदार ने उपलब्ध नहीं कराया है। ग्रामीणों ने निर्माण स्थल की चौकीदारी कर रहे सावना मुंडा की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत की शिकायत भी सांसद से की। ग्रामीणों का कहना था कि सावना मुंडा न तो बीमार थे और न ही उन्हें किसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.