Ranchi News: ग्वाला टोली में 1 एकड़ 20 डिसमिल सरकारी भूमि से हटाया अतिक्रमण
रांची, सितम्बर 8 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। सरकारी और सार्वजनिक जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ रांची नगर निगम की कार्रवाई जारी है। इस कड़ी में मंगलवार को वार्ड संख्या-45 के ग्वाला टोली डोरंडा में अभियान चलाकर करीब 1 एकड़ 20 डिसमिल सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इससे पहले निगम टीम पांच जेसीबी के साथ पहुंची और दो अवैध गैराज, छह अवैध खटाल और एक शेडयुक्त दुकान समेत अन्य अवैध संरचनाओं को हटाया। यह कार्रवाई खाता संख्या-213 और प्लॉट संख्या-140 की सरकारी जमीन पर किए गए अनधिकृत कब्जे के खिलाफ की गई। गौरतलब हो कि बीते दिनों निगम ने संबंधित अतिक्रमणकारियों को सरकारी जमीन से अपना कब्जा और अतिक्रमण स्वयं हटाने के लिए 48 घंटे का समय दिया था। निर्धारित समय बीतने के बाद भी जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो निगम की टीम ने नियमानुसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.