Ranchi News: ग्राहक ने पत्नी के साथ बैंककर्मियों को पीटा
रांची, अगस्त 31 -- Ranchi News: रांची। रातू रोड में एक व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स में संचालित कोटेक महेंद्रा बैंक के कर्मियों के साथ खाताधारी दंपति ने मारपीट की। मामले में बैंक की सहायक शाखा प्रबंधक नगमा इमाम की लिखित शिकायत पर ग्राहक फहद आरिफ व पत्नी जह्नावी के खिलाफ सोमवार को केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि फहद आरिफ का बैंक खाता साइबर धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले के कारण प्रतिबंधित व फ्रीज कर दिया गया है। हालांकि, इस मामले में बैंक प्रबंधन ग्राहक को पूरा सहयोग कर रहा था। इसके बावजूद नामजद आरोपी अपनी पत्नी के साथ पिछले तीन दिन से बैंक में आकर गाली-गलौज व जान से मार डालने की धमकी दे रहा था। इसी क्रम में उसने कई बैंककर्मी को धमकाने व परिसर में अराजक स्थिति बनाने के साथ शशि ओम सिंह, रोहित शर्मा और ऋतिक कुमार के साथ मारपीट की। इधर केस दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.